Home Kurukshetra News यूआईईटी के छात्र वरुण के लेफ्टिनेंट बनने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

यूआईईटी के छात्र वरुण के लेफ्टिनेंट बनने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र वरूण ने भारतीय नौसेना और भारतीय थल सेना’’दोनों की चयन प्रक्रिया पास कर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए गत दिवस यूआईईटी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल, यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. मंजुला चौधरी, 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल हरप्रीत ने यूआईईटी के छात्र वरुण को लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने छात्र वरूण को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो देश की सेवा में अपना कॅरियर बना रहे है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) हमेशा से अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र-सेवा का प्रतीक रहा है। एनसीसी युवाओं के मन में जिम्मेदारी, साहस और देशभक्ति की भावना जागृत करता है और उन्हें समर्पण एवं गौरव के साथ देश की सेवा करने योग्य बनाता है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल लेफ्टिनेंट वरूण के परिवार के लिए, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और हर छात्र व कैडेट के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा युवाओं में अनुशासन साथ ही चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता विकास, टीम वर्क और देशभक्ति की भावना का विकास किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सेवा, एकता और अनुशासन की भावना पैदा करना है, ताकि वे देश के एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया की यूआईईटी बैच 2024’ के छात्र वरुण ने एनसीसी विंग के एक अनुशासित कैडेट के रूप में अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है।
छात्र वरुण शर्मा ने बताया की भारतीय नौसेना और भारतीय थल सेना’’दोनों की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पास की, लेकिन पूरे संकल्प और समर्पण के साथ उन्होंने ’’भारतीय थल सेना’’ में सेवा करना चुना। अब वे ’’ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, गया’’ में ’’ऑफिसर कैडेट’’ के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ’’भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट’’ के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे। लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने बताया वरुण शिक्षा के साथ एनसीसी का बेहतरीन विद्यार्थी रहा है।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. निखिल कुमार मारीवाला, डॉ. अजय जांगडा, डॉ. दीप्ती चौधरी, सीटीओ कविता, अधीक्षक दीपक  शर्मा, संचित यादव, अजय सिंह, अनीषा शुक्ला, अंश कौशिक, अजय शर्मा, हरिकेश पपोसा मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?