Home Karnal news पलक ने तलवारबाजी में जीता कांस्य पदक, गांव में जश्न का माहौल

पलक ने तलवारबाजी में जीता कांस्य पदक, गांव में जश्न का माहौल

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। फरीदाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पिंगली नर्सरी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की इस प्रतियोगिता में पिंगली नर्सरी की खिलाड़ी पलक ने तलवारबाजी में कांस्य पदक जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव लौटने पर सरपंच ने खिलाडिय़ों का फूल मालाओं से स्वागत किया और कोच पवन कुमार को सम्मानित किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। कोच पवन कुमार ने बताया कि गांव पिंगली के खिलाड़ी मेहनती है। भविष्य में ये खिलाड़ी गांव व देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं गांव के सरपंच ने भी कोच व खिलाडिय़ों को प्रसंशा की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?