कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 10 हरियाणा बटालियन द्वारा पांच दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 3 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित 10 हरियाणा एनसीसी बटालियन द्वारा पांच दिवसीय एनसीसी कैम्प के आयोजन अवसर पर अंबाला ग्रुप कमांडर के ब्रिगेडियर एएस बरार (विशिष्ट सेवा मेडल) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रूपेंदर सिंह के द्वारा बी और सी सर्टिफिकेट कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर एएस बरार ने कैंप में एनसीसी कैडेट्स की विभिन्न कक्षाओं में जाकर उनका निरीक्षण किया। विभिन्न कक्षाओं में कैडेट्स को अहम जानकारियां प्रदान देते हुए कहा कि एनसीसी उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उनका मानसिक व व्यक्तित्व विकास इससे और भी ज्यादा निखरेगा। अपनी निष्ठा लगन व मेहनत से आप किसी भी कार्य को करने में सक्षम है कोई भी कार्य आज असंभव नहीं है इसके लिए आपको सकारात्मकता, धैर्य और बिना रुके आगे बढ़ते जाना है, फिर मंजिल आप से दूर नहीं है। कैंप के दौरान ड्रिल, मैप-रीडिंग की जानकारी दी गई। कैंप में आईआईएचएस समेत विभिन्न महाविद्यालयों के 250 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
एनसीसी कैडेट्स बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस रावत ने भी कैडेट्स को एनसीसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। एसएसबी की जानकारी भी सेवानिवृत्त सूबेदार रविंदर और मनोज कौशिक के द्वारा कैडेट्स को महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया। जो आगामी भविष्य में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर कैंप में एनसीसी अधिकारी कैप्टन अनुज, कैप्टन सुधा शर्मा, लेफ्टिनेंट सुकर्मवती, लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार व लेफ्टिनेंट नीरज उपस्थित रहे। विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बटालियन के 4 जेसीओ 10 एनसीओ भी शामिल रहे।