Home Kurukshetra News अब जीएसटी की केवल दो दरें 5 और 18 प्रतिशत रह जाने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी

अब जीएसटी की केवल दो दरें 5 और 18 प्रतिशत रह जाने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा की वित्तीय प्रगति देश में मिसाल- विधायक घनश्यामदास अरोड़ा

22 सितंबर यानी नवरात्र के पहले दिन से लागू होने वाला यह निर्णय करोड़ों परिवारों के लिए त्योहारों की खुशियों को और बढ़ा देगा – विधायक घनश्याम दास अरोड़


अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार, आवश्यक वस्तुओं पर मात्र 5 प्रतिशत जीएसटी

रोजमर्रा की जिंदगी को और भी किफायती व सुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम- पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन भावना अनुरूप निर्णय करते हुए जीएसटी की दरों में भारी कटौती करने का ऐलान किया, इसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जीएसटी जिला संयोजक गिरीश पुरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जीएसटी जिला सहसंयोजक शिव कुमार काम्बोज, जिला सहसंयोजक हरिंदर आनंद सीए, जिला सहसंयोजक व्यास गोयल, कार्यालय सचिव सतीश चौधरी ने भाग लिया।
यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक जीएसटी सुधार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सुधार ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाले कदम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह निर्णय गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सबसे बड़ी राहत लेकर आया है। व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है, जिससे अब आम आदमी बिना अतिरिक्त कर बोझ के अपने परिवार को बीमा सुरक्षा प्रदान कर सकेगा। यह कदम सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने और गरीब तबके को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह सभी प्रावधान 22 सितम्बर से लागू होंगे, जिस दिन पहला नवरात्रि है, इसलिए यह सुधार देश के लिए शुभारंभ साबित होंगे। इसी क्रम में सरकार ने दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं और उद्योगों पर भी बड़े सुधार किए हैं। मेडिकल ऑक्सीजन, डायग्नोस्टिक किट्स और चश्मों पर कर दरें घटाई गई हैं। तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, स्नैक्स, बर्तन और सिलाई मशीनें अब और सस्ती हो गई हैं। किसानों के लिए ट्रैक्टर, टायर, सिंचाई एवं जुताई मशीनों और उर्वरकों पर कर में कमी की गई है। शिक्षा क्षेत्र को भी लाभ मिला है, जहाँ कॉपियाँ, पेंसिल, मैप्स और रबर जैसी सामग्री पूरी तरह करमुक्त की गई है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे त्योहारों पर खरीदारी आसान होगी और बाजार में उपभोग बढ़ेगा। सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत किया गया है, 10 प्रतिशत जीएसटी कटौती का लाभ सीधा आम उपभोक्ता को मिलेगा। अब दवाइयाँ और मेडिकल उपकरण भी सस्ते होंगे। 35-36 जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स पूरी तरह शून्य कर दिया गया है और मेडिकल डिवाइसेस पर भी कमी की गई है। स्वास्थ्य और जीवन बीमा भी अब सस्ते हो जाएंगे।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा की प्रगति इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा राज्य ने सदैव वित्तीय अनुशासन और कर संग्रह में उदाहरण प्रस्तुत किया है। वर्ष 2018-19 में एसजीएसटी संग्रह 18,910 करोड़ था, जो 2024-25 में बढक़र 39,743 करोड़ हो गया है, यानी 110 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि। सीमित जनसंख्या के बावजूद हरियाणा आज एसजीएसटी संग्रह में पूरे देश में पाँचवें स्थान पर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सुधार न केवल महंगाई पर नियंत्रण करेंगे, बल्कि आम आदमी के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएँगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?