Home Kurukshetra News स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाए हर नागरिक – सुमन बहमनी

स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाए हर नागरिक – सुमन बहमनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

सेवा पखवाड़े में शहर में रोपित होंगे 10 हजार पौधे, हर वार्ड से गंदगी होगी साफ

मेयर व आयुक्त ने पौधारोपण व झाड़ू लगाकर की सेवा पखवाड़े की शुरुआत, दो अक्टूबर तक रहेगा जारी

पखवाड़े के दौरान शहर में सफाई के साथ लोगों को किया जाएगा स्वच्छता के प्रति जागरूक

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा संकल्प के साथ बुधवार को सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने पौधारोपण व झाड़ू लगाकर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। यह पखवाड़ा दो अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे और हर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी साफ की जाएगी। वहीं, डोर टू डोर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। पखवाड़े की शुरुआत जगाधरी के सेक्टर 17 के सामुदायिक केंद्र में स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर की गई। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने सभी नागरिकों को शहर को स्वच्छ व साफ बनाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त महाबीर प्रसाद, विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव (एचसीएस), अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व अन्य ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों व श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मेयर सुमन बहमनी समेत सभी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता व पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने हमेशा स्वच्छता पर जोर दिया है और हमें उनके इस सपने को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा पखवाड़ा’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का एक मौका है, जिसमें हर नागरिक को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हर नागरिक स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाए। रोजाना अपने आसपास के क्षेत्र को साफ, सुंदर बनाए। जब स्वच्छता हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनेगी तो हर अपने शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बना सकेंगे। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान शहर के हर वार्ड, हर कॉलोनी, हर गली व सड़क साफ व सुंदर बनाया जाएगा। सेवा पखवाड़े में हर नागरिक निगम का सहयोग करें। इसे कामयाब बनाने के लिए 25 सितंबर को नगर निगम क्षेत्र में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहर की हर सामाजिक, धार्मिक, शिक्षण व स्वयं सेवी संस्थाएं भाग लेगी। शहर को नौ क्लस्टर में बांट कर यह अभियान चलाया जाएगा। हर कॉलोनी से गंदगी, ईंट, रोडे, पत्थर व अन्य कचरा साफ किया जाएगा। आमजन से अपील है कि इस मेगा अभियान में सभी शामिल हो। मौके पर जगाधरी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद प्रियंक शर्मा, पार्षद जयंत स्वामी, अशोक मेहंदीरत्ता, नरेंद्र राणा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, अनिल नैन, शशि गुप्ता आदि मौजूद रहें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?