Home Karnal news सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर शहर में निगम ने की सख्ती

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर शहर में निगम ने की सख्ती

by ND HINDUSTAN
0 comment

कर्ण कैनाल रोड स्थित मद्रासी मसाला डोसा का किया 10000 रुपये का चालान

कुल 14 चालान कर 20500 रुपये लगाई जुर्माना राशि- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त

वी.एम.एम.यू. जैन पब्लिक स्कूल जीरो वेस्ट विद्यालय घोषित, निगम टीम ने किया दौरा

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 तथा सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान व जन जागरूकता अभियान जारी

नागरिकों के व्यवहार में लाया जा रहा परिवर्तन

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 तथा सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम ने शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने की ठानी है। इसे लेकर निगम की सेनिटेशन टीमें विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में कर्ण कैनाल रोड तथा मेरठ रोड क्षेत्र में मौजूद दुकानों, ढाबो व शराब ठेकों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर कुल 14 चालान कर 20 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
                उन्होंने बताया कि कर्ण कैनाल रोड पर छापेमारी के दौरान मद्रासी मसाला डोसा का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम को करीब 2 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक मिला, जिसके चलते उसका 10 हजार रुपये का चालान किया गया। निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम द्वारा सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां लंबे समय से चलाई जा रही है। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक से मनुष्य को होने वाली बीमारियों तथा पर्यावरण को होने वाले नुकसान बारे बताया जाता रहा है। परंतु फिर भी कुछ लोग कम मुनाफे के लालच में सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग नहीं कर रहे।
                उन्होंने स्पष्टï किया कि करनाल शहर में ठोक विक्रेताओं, दुकानदारों, ढाबो, होटल, रेस्टॉरेंट व रेहड़ी-फड़ी, किसी को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। इसके लिए निगम की टीमे लगातार छापेमारी कर रही हैं। अगर किसी के पास एस.यू.पी. पाया जाता है, तो उसे जब्त करने नियमानुसार चालान किया जाएगा।  
वी.एम.एम.यू. जैन पब्लिक स्कूल जीरो वेस्ट विद्यालय घोषित- निगमायुक्त ने जानकारी देते बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान व सेवा पखवाड़ा के तहत फूसगढ़ रोड स्थित वी.एम.एम.यू. जैन पब्लिक स्कूल प्रबंधक ने विद्यालय को जीरो वेस्ट घोषित किया है। इसे लेकर गुरूवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम व सिटी टीम लीडर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर 5 प्रकार के डस्टबिन, कचरा पृथक्करण व कम्पोस्ट पिट जांची। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है या नही, को भी देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक वीणा गुप्ता, प्रबंधक शीतल, प्रधानाचार्या तनुजा सचदेवा, उप प्रधानाचार्य सागर, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, सी.टी.एल. अजय कुमार व अंकित मौजूद रहे।  
शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान- निगमायुक्त ने बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 तथा सेवा पखवाड़ा के तहत निगम क्षेत्र में रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को वार्ड नम्बर 18 की मान कॉलोनी, एकता कॉलोनी व शांति नगर गली नम्बर 1 में मौजूद शिव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद हरजीत सिंह (लाडी संधू) ने भी श्रमदान कर अभियान में अपनी भागीदारी दी।
               इसके अतिरिक्त न्यायपुरी क्षेत्र में मौजूद बाल भवन परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालय स्टाफ व पुस्तकालय में मौजूद विद्यार्थियों ने सेनिटेशन टीम के साथ मिल साफ-सफाई की। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीमें रोजाना वार्डों में जाकर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर शहरवासियों को जागरूक कर रही हैं। अभियान के तहत नागरिकों के व्यवहार में परिवर्तन लाने पर जोर दिया जा रहा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?