Home Karnal news 2047 तक देश को विकसित बनाने में विद्यार्थी अहम रोल के लिए तैयार रहें

2047 तक देश को विकसित बनाने में विद्यार्थी अहम रोल के लिए तैयार रहें

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया विद्यालय में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण  ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हो गई है। विद्यालय द्वारा इस दिशा में किया गया प्रयास सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस सुविधा का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारेंगे तथा विकसित 2047 तक प्रदेश और देश को विकसित प्रदेश व विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जो एक सपना है उसको हम सबको मिलकर पुरा करना होगा। उत्तर प्रदेश म मुख्यमंत्री जी के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देंगे। जिन्होंने उत्तर प्रदेश को जंगल राज से मुक्ति दिलाकर दिन हो या राज बेखोफ होकर आने-जाने की सुविधा आप लोगों को दी है यह एक उदाहरण है, ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी को मैं नमन करता हुं। वह राष्ट्रीय शिक्षा सदन इन्टर कॉलेज, झिंझाना  में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नव निर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  हरियाणा विधानसभा, के स्पीकर हरविद्र कल्याण, विधायक सदर शामली प्रसन्न चौधरी, राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शामली, तेजेन्द्र निरवाल पूर्व विधायक एवं भारतीय जिलाध्यक्ष शामली, सोहनलाल गुप्ता घरौंडा, निरंकार स्वरूप, हैप्पीलक चेयरमैन नगरपालिक परिषद् घरौंडा, चौधरी ईलम सिंह गुज्जर, भाजपा वरिष्ठ नेता, महेन्द्र कुमार शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, ब्रजेश कुमार वशिष्ठ पूर्व प्रधानाचार्य, चौधरी जसबीर सिंह पूर्व प्रधान, राम पाल सिंह पूर्व प्रधान, सुरेन्द्र मित्तल अध्यक्ष, शैलेन्द्र मित्तल अध्यक्ष, भरत सिंह पूर्व प्रधान, विजय कौशिक, खुशीद आलम विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा करनाल एंव पूर्व मिडिया र्कोडिनेटर हरियाणा राज्य हज कमेटी, अनिल अग्रवाल, सुरेश चन्द गर्ग मंत्री जी, यशपाल सिंह, सोमपाल भाटी प्रधानाचार्य, परवीन कुमार की उपस्थित में नवनिर्मित लैब का उद्घाटन फीता काट कर किया। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के लिए रंगारंग कार्यक्रम एवं देश भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात् विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र मित्तल  एवं प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार जी  ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस लैब में नवीनतम कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा तथा प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार, प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने किया और अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य परवीन कुमार अतिथियों स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रागंण में पहुंचते ही हरविंद्र कल्याण विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा की तथा स्कूल की छात्राओं ने मुख्य अतिथि का तिलक लगा कर अभिवादन किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?