Home Kurukshetra News अपने घर की तरह शहर को भी साफ व सुंदर बनाएं शहरवासी – मेयर सुमन बहमनी

अपने घर की तरह शहर को भी साफ व सुंदर बनाएं शहरवासी – मेयर सुमन बहमनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

सेवा पखवाड़ा के तहत मेयर ने वार्ड 5 व 6 में किया पौधारोपण, झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान है

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक हर वार्ड में पौधारोपण व विशेष सफाई अभियान चलाया हुआ है। वीरवार को मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद अंकित गोयल, पूर्व पार्षद लक्ष्मण, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के साथ मिलकर जगाधरी के वार्ड छह स्थित गन्ना सोसायटी में पौधारोपण किया और छोटी लाइन पर सफाई अभियान चलाया। इसके बाद मेयर बहमनी ने पार्षद भानू प्रताप व अन्य मौजिज लोगों के साथ वार्ड पांच के श्री राजाजी मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया। मेयर सुमन बहमनी, पार्षदों व आसपास के लोगों ने झाड़ू लगाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान घरों के सामने फैले कचरे को साफ किया गया। मेयर बहमनी ने खुद लोगों के घर जाकर उन्हें खुले में कचरा न डालने, सूखे व गीले कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखने और इस कचरे को डोर टू डोर आने वाली निगम की गाड़ी में डालने के प्रति जागरूक किया। लोगों को जागरूक करते हुए उनसे प्रतिदिन स्वच्छता में भागीदारी करने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान मेयर ने छोटी लाइन समेत कई स्थानों पर बने डंपिंग प्वाइंट साफ कराए। मेयर ने सफाई मित्रों को निर्देश दिए कि जहां भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है, वहां पर सही तरीके से सफाई करें। खानापूर्ति न की जाए। अच्छे ढंग से पूरी गंदगी साफ करें। अभियान को सफल बनाने में नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सचिन कांबोज और निगम के सफाई मित्रों का अहम योगदान रहा।

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निगम के हर वार्ड की गलियां, चौक, गलियों व सड़कों किनारे उगे घास, जमी गंदगी, ईंट, पत्थर व रोडे साफ करने का कार्य किया जा रहा है। जहां पौधे लगाने की आवश्यकता है, वहां पौधे रोपित किए जा रहे है। दो अक्टूबर तक नगर निगम के सभी वार्डों की हर कॉलोनी व मोहल्ले से गंदगी साफ की जाएगी। साथ ही निगम क्षेत्र में 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह शहर हमारा अपना शहर है। जिस तरह हम अपने घर को साफ, सुथरा व व्यवस्थित रखते है, उसी तरह हमने अपने शहर को अपना घर मानकर इसे साफ, सुंदर व व्यवस्थित बनाना है। नगर निगम के इस अभियान में सभी सहयोग करें। सभी मिलकर श्रमदान करें और अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं।


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?