Home Kurukshetra News सांझी को समर्पित होगी हरियाणा के लोकरंग सांस्कृतिक संध्या सांस्कृतिक प्रदर्शनी

सांझी को समर्पित होगी हरियाणा के लोकरंग सांस्कृतिक संध्या सांस्कृतिक प्रदर्शनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

सांझी प्रतियोगिता व लोक रंग हरियाणा के होंगे विशेष आकर्षण

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र: विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्टे्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2025 का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जायेगा। विरासत सांझी उत्सव-2025 में जहां एक ओर विश्व की सबसे बड़ी सांझी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी वहीं पर दूसरी ओर सांझी को समर्पित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।
विरासत एएचए सांझी उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को सांझी उत्सव में 150 से अधिक प्रतिभागी सांझी लगाएंगे। सांझी प्रतियोगिता का परिणाम सांय को सांस्कृति संध्या व पुरस्कार वितरण समारोह में घोषित किया जायेगा। यह सांस्कृतिक संध्या हरियाणा के लोकरंग सांझी को समर्पित होगी। इस कार्यक्रम में सांझी के गीत, हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही हरियाणा के लोकरंग की विशेष प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।
अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी उत्सव में हरियाणा की पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में खेती-बाड़ी की पुरातन वस्तुएं, हरियाणा के परिवहन के साधनों में बैलगाडिय़ां, रेहडू, ठोकर, बैलड़ी के साथ-साथ पुरातन रियासतों के बाट, सौ साल पहले पानी देने के लिए प्रयोग की जाने वाली चडस व ढ़ेकली, पुराने चरखे, विदाई के समय लडक़ी को दी जाने वाली लोक पारम्परिक फुलझड़ी, मिट्टी व लुगदी से बने बोहिए भी प्रदर्शित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विरासत सांझी उत्सव-2025 प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए 1 लाख 71 हजार आठ सौ रूपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इस सांझी उत्सव में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी मैडम सुमन सैनी मुख्यातिथि होंगी। अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी उत्सव कार्यक्रम में भगत फूल ङ्क्षसह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?