Home Karnal news साझा बाजार, स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए स्थाई आजीविका का आधार

साझा बाजार, स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए स्थाई आजीविका का आधार

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

 करनाल। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए नजदीक मितल चेस्ट एंड हृदय अस्पताल, रणधीर लेन, करनाल साझा बाजार चलाया जा रहा है जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा हस्त-निर्मित उत्पादों की प्रर्दशिनी व उनकी बिक्री की जाती है। यह महिलाएं सप्ताह में 5 दिन अपने उत्पादों को बनाकर हर शनिवार व रविवार को साझा बाजार में हस्त-निर्मित उत्पाद जैसे दरी, पिडा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बच्चों के कपड़े, कान्हा ड्रेस, घर के सजावट का सामान खाने के उत्पाद जैसे नमकीन, पापड़, आचार, शहद, देसी घी, पनीर मिट्टी के बर्तन आदि बिक्री के लिए लेकर आते है।

जिला में सरकार द्वारा स्थापित इस सांझा बाजार से ग्रामीण सदस्यों को स्थाई आधार पर अपनी आजीविका कमाने के लिए शहर मे नियमित बाजार में एक मंच पाने में मदद मिली है। पहले इन सदस्यों के उत्पाद केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सीमित थे, परन्तु सांझा बाजार के स्थापना के बाद वह अब अपने उत्पाद शहरों मे भी बेच रहे है जिससे इनकी आजीविका में बढ़ोतरी हुई है। इनके द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए आए लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा भी अपील की जाती है की करनाल शहर के लोग अधिक से अधिक संख्या मे साँझा बाजार में पहुंचे ताकि उनके हस्त निर्मित उत्पादों को बिक्री बड़े और उन्हें प्रोत्साहन मिले।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?