एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के विद्यार्थी परिषद व आर्ट ऑफ लिविंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, परिषद इंचार्ज डॉ सुनीता कौशिक व डॉ किरण शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आर्ट ऑफ लीविंग के फैक्लिटी मेंबर हर्ष सैनी, रूचि महाजन व दीक्षा मुख्य वक्ता रहीं।
हर्ष सैनी ने विद्यार्थियों को जीवन अनुभव सांझा करते हुए जीवन के संघर्ष, स्थान, तनाव, परेशानियों का स्थान समझाते हुए उनसे निकलने और जीवन को तनाव रहित, शांत जीने के गुर बताए। किसी भी काम को करने में हमारा ध्यान केंद्रित होता है। फोकस और रिलेक्स होने पर हर कार्य की सफलता निर्भर करती है। समय के साथ आगे बढने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी है। यह पता होना चाहिए, कब बोलना है, कितना बोलना और क्या बोलना है। अन्य वक्ता रूचि महाजन ने मेडिटेशन अर्थात ध्यान की उपयोगिता बताते हुए कुछ योगाभ्यास करवाए। जिनसे हम मन एवं शरीर से तनाव रहित हो सकते है।
डॉ सुरिंद्र कौर ने कहा कि आधुनिक व्यस्त जीवन में मन की शांति अमूल्य धन है। आर्ट ऑफ लीविंग हमें इस शांत जीवन से जोडने का कार्य करती है। डॉ किरण शर्मा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव से आर्ट आफ लीविंग को सांझा करते हुए पौराणिक उदाहरणों एवं आत्मबल और आत्मविश्वास का महत्व समझाया। मौके पर आर्ट आफ लीविंग से आई दीक्षा, डॉ गुरशरन कौर, डॉ दीपिका घई व लीपाक्षी भी उपस्थित रही।