Home Kurukshetra News खादी महोत्सव के चलते खादी संस्थान में पहुंचे विद्यार्थी

खादी महोत्सव के चलते खादी संस्थान में पहुंचे विद्यार्थी

by ND HINDUSTAN
0 comment

खादी उत्पादन की प्रक्रिया को विद्यार्थियों ने समझा

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। खादी में रोजगार के अवसर हैं। शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों एवं युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों की खादी से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। इसी के अंतर्गत बच्चे व युवा खादी उत्पादन संस्थानों में भी पहुंचते हैं। आजकल विशेष खादी महोत्सव भी चल रहा है। शिक्षण संस्थानों से युवाओं एवं स्कूली बच्चों को स्किल तथा वोकेशनल एजुकेशन की जानकारी देने के लिए उन्हें व्यावसायिक केंद्रों तथा खादी उत्पादन इकाइयों का अवलोकन करवाया जा रहा है। लगातार विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ भी पहुंचे रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर से करीब एक सौ विद्यार्थी खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ में पहुंचे। इन बच्चों एवं उनके साथ आए शिक्षकों का खादी संस्थान के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी ने स्वागत किया। सतपाल सैनी तथा उनके स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को पूरे संस्थान का अवलोकन करवाने के साथ उत्पादन की प्रक्रिया की तथा बारीकियों को समझाया। यह विद्यार्थियों का दल अध्यापिका शिल्पा तथा पूजा के साथ आया था। विद्यार्थियों के साथ आए शिक्षकों ने कहा कि यहां बच्चों के साथ खादी उत्पादन की प्रक्रिया देखकर बहुत अच्छा लगा है। बच्चों ने खादी को बहुत पसंद किया है। शिक्षकों ने कहा कि खादी संस्थान में कितने बेहतरीन एवं सुंदर कपड़ों का निर्माण हो रहा है। खादी संस्थान भारत सरकार के स्वदेशी के नारे को सार्थक कर रहा है। इस मौके पर साथ आए शिक्षकों को सचिव सतपाल सैनी ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को बुन कर रहीश ने बुनाई तथा अंग्रेज सिंह ने चरखे पर कताई का काम कर के दिखाया। इस अवसर पर संस्था की तरफ से धर्मेंद्र शर्मा, विशाल, विनोद कुमार, बांका राम, इरशाद, बानो, नदीम, राधा रमन मंदिर के प. राजेश शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?