Home Chandigarh जीएसटी सुधार से देश में उत्सव का माहौल : पंडित मोहन लाल बड़ौली

जीएसटी सुधार से देश में उत्सव का माहौल : पंडित मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

मोदी सरकार का जीएसटी सुधार देश की आर्थिक क्रांति : पंडित मोहन लाल बड़ौली

राहुल गांधी को देश में कोई सीरियस नहीं लेता : बड़ौली

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान जीएसटी सुधार को आर्थिक क्रांति बताया। उन्होंने कहा कि नए जीएसटी रिफार्म्स से आम जनता को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष को भी घेरा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकारों में विकास कार्य रूक से गए थे, भाजपा ने 2014 में विकास कार्यों को देश और प्रदेश में गति दी है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी को कोई भी सीरियस नहीं लेता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक सुधार किया है। पूरे देश में जीएसटी उत्सव मनाया जा रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि यह उत्सव 29 सितंबर तक चलने वाला है। इस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर, मंत्री, सांसद, विधायक व भाजपा के हर कार्यकर्ता इस उत्सव में शामिल होकर दुकानदारों व आम लोगों को पीएम मोदी के इस क्रांतिकारी निर्णय की जानकारी देकर जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि मैने भी आज सोनीपत के बाजारों में जाकर दुकानदारों व ग्राहकों से जीएसटी रिफार्म्स पर संवाद किया और यह संवाद जारी रहेगा।
बड़ौली ने एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष के लोग केवल झूठी बयानबाजी करते हैं, कांग्रेस ने कभी भी सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर पूछे गए सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी को देश में आज कोई भी सीरियस नहीं ले रहा। श्री बड़ौली ने कहा कि मैने पहले भी कहा था कि राहुल गांधी को मालूम ही नहीं वे कब पाकिस्तान पहुंच जाए। जब राहुल गांधी पंजाब में गए तो राहुल गांधी ने करके दिखा दिया और राहुल गांधी को बॉर्डर पर रोकना पड़ा।
बड़ौली ने एक अन्य सवाल पर कहा कि जीएसटी रिफार्म्स देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार है, इससे देश के विकास को गति मिलेगी और लोगों का जीवन भी आसान और सरल होगा। देश के 140 करोड़ लोगों को मोदी सरकार का यह तोहफा है। जीएसटी सुधार के माध्यम से देश में आज उत्सव का माहौल बना है।
लाडो लक्ष्मी योजना पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा  कि हमने संकल्प पत्र में वादा किया था उसे नायब सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पोर्टल लांच करेंगे। 1 नवंबर से पात्र महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल 1 लाख रुपये सालाना तक की इनकम वाले परिवारों की महिलाओं को यह लाभ मिलने जा रहा है। इसके बाद इसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये की इंकम तक कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन, नवीन मंगला, नरेश वर्मा, दिनेश अत्री, संजीव वलेचा आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?