Home Kurukshetra News जिला कांग्रेस कमेटी ने शुरू किया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

जिला कांग्रेस कमेटी ने शुरू किया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

by ND HINDUSTAN
0 comment

 समाजवाद के प्रवर्तक थे महाराजा अग्रसेन : विधायक अरोड़ा

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र ।  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रधान मेवा सिंह के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, पिहोवा के विधायक मनदीप चट्ठा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विधायक अशोक अरोड़ा और जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक मेवा सिंह ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के तथ्यों समेत सबूत जनता के सामने उजागर करके चुनाव आयोग और सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

कहा कि राहुल गांधी ने खुलासा किया कि किस प्रकार से वोटों की चोरी करके गद्दी पर कब्जा किया हुआ है। राहुल गांधी के आरोपों का चुनाव आयोग और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। वोट चोरी करके देश की सत्ता संभालने वालों को गद्दी पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए देश में यह अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर हस्ताक्षर करवाएंगे और वोट चोरी करके गद्दी पर बैठने वालों को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे। सारे देश से जनता के हस्ताक्षर करवाकर कांग्रेस हाईकमान को भेजेंगे। हाईकमान इस हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को देश के राष्ट्रपति को सौपेंगा।

समाजवाद के प्रवर्तक थे महाराजा अग्रसेन : अरोड़ा

जिला कांग्रेस कार्यालय से अभियान शुरू करने के बाद विधायक अशोक अरोड़ा अपने साथी विधायकों और जिलाध्यक्ष मेवा सिंह के साथ महाराजा अग्रसेन चौक पर गए। यहां उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अरोड़ा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे। उन्होंने एक ईंट और एक रुपया देने की प्रथा चलाकर समाज के सभी वर्गों की मदद की। महापुरुष किसी एक जाति और संप्रदाय के नहीं होते, बल्कि समाज के सभी वर्गों के पथदर्शक होते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?