श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया, विद्यार्थियों और कॉलेज समूह स्टाफ ने श्रद्धा-भाव से लिया हिस्सा
एनडी हिन्दुस्तान
मोहाली । खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस-3ए, मोहाली में आज शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के शुभारंभ के अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में आरंभिक अरदास समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में श्री सुखमनि साहिब का पाठ रखा गया जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों सहित समूह स्टाफ ने श्रद्धा-भाव के साथ हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम में खालसा कॉलेज अमृतसर मैंबर गर्वनिंग काउंसिल इंजीनियर जगदीश सिंह गिल ने अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर एक ओर जहां उनको कॉलेज प्रिंसीपल डाक्टर हरीश कुमारी ने शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया, वहीं श्री गिल ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की बधाई दी और गुरवाणी को अपने जीवन में असल मायने पर अमल करने पर भी संबोधित किया । इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. हरीश कुमारी और कॉलेज फैकल्टी मेंबर्स भी उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत में कॉलेज परिसर में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ रखा गया एवम कीर्तन भी किया गया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान ने सभी को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।
प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने खालसा कॉलेज अमृतसर के ऐतिहासिक योगदान और इसके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी और विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों और विनियमों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया और शैक्षणिक यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया और उन्हें एक सफल और समृद्ध शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रेरित किया। समारोह के समापन पर अटूट लंगर की व्यवस्था की गई।