कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ. रमेश चन्द्र को इंस्ट्टियूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के निदेशक की जिम्मेवारी दी गई है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर रमेश चन्द्र ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को सौंपने के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही।