Home Karnal news छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं  प्रतियोगिताएं : अमित बराना

छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं  प्रतियोगिताएं : अमित बराना

by ND HINDUSTAN
0 comment

गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

मुख्यातिथि ने दिया 11 लाख रुपए का योगदा

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अमित बराना ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रबन्धन समिति के पदाधिकारी प्रधान चौधरी ऋषिपाल, वरिष्ठ उपप्रधान चौ रोशन लाल उपप्रधान रमेश चंद्र, महासचिव चौ महावीर कौल,  कोषाध्यक्ष डाॅ सुभाषचंद्र, पूर्व प्रधान चौ धर्म सिंह, एडवोकेट राजेश चौहान, विनोद  कुमार, जसमेर सिंह, परमवीर आर्य अमीन,डाॅ. बलबीर सिंह व स्कूल प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि, प्राचार्य तथा प्रबन्धन समिति के प्रधान चौ. ऋषिपाल व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रबन्धन समिति के महासचिव चौधरी महावीर कौल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कविता पाठ, भाषण, नृत्य, गीत, वाद्य यंत्र वादन, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, पेन्टिंग, क्विज, माइम, स्किट एवं फैशन शो जैसी विभिन्न विधाओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं की विविधतापूर्ण एवं सृजनशील प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अमित बराना ने कहा कि एेसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और इस तरह के अवसर उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने जिला परिषद की तरफ से 11 लाख रुपए की अनुदान और अपने निजी कोष से एक लाख रूपए की सहायता राशि गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली को दी। प्राचार्य डाॅ. बलबीर सिंह ने कहा कि हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं सामाजिक क्षमताओं का भी विकास करना है। इस तरह की गतिविधियां छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। मंच संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. पिंकी कादियान ने किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य योगी परमवीर आर्य ने योग पर लिखी अपनी पुस्तक का विमोचन भी कराया और छात्राओं को योग के विषय में जानकारी भी दी। अंत में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजिका डाॅ पिंकी कादियान ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, छात्राओं एवं अध्यापिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?