Home Kurukshetra News फरीदाबाद के सूरजकुंड में दिवाली मेले की धूम, भारी संख्या में आगंतुकों के आने की संभावना

फरीदाबाद के सूरजकुंड में दिवाली मेले की धूम, भारी संख्या में आगंतुकों के आने की संभावना

by ND HINDUSTAN
0 comment

*कला, संस्कृति और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, कारीगर और आर्टिस्ट कर रहे हैं ऑनलाइन पंजीकरण*

*विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत अब तक हो चुकी हैं कुल 467 स्टॉल की बुकिंग*

*हरियाणा पर्यटन निगम कारीगरों, आर्टिस्ट्स और उद्यमियों को प्रदान कर रहा है बड़ा मंच*

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित होने जा रहे दिवाली मेले की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं। इस बार दिवाली मेले में भारी संख्या में आगंतुकों के आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा फरीदाबाद सूरजकुंड में आगामी 2 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहे दिवाली मेले में स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक सुअवसर तो प्राप्त होंगे ही साथ ही साथ उनकी कला और प्रतिभा को प्रोत्साहन और बढ़ावा भी मिलेगा। 

हरियाणा पर्यटन निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि सूरजकुंड दिवाली मेले में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत अब तक कुल 467 स्टॉल बुक हो चुके हैं। इनमें आर्ट एंड कल्चर, बुटीक, होम डेकोर, सजावटी सामान जैसे लाइट, दीया, कैंडल्स, टेराकोटा, फूड स्टॉल, गिफ्ट पैक ,चॉकलेट्स, कुकीज़, ड्राई फ्रूट्स आदि, ज्वैलरी, गार्डनिंग संबंधी सामान, प्राकृतिक पौधे, आइसक्रीम, जूस सेंटर, खिलौने, बच्चों के लिए सामान, बर्तन, क्रॉकरी, माटी के सामान और मेटल डेकोरेटिव आइटम्स भी शामिल हैं।

हरियाणा पर्यटन निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया हरियाणा सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि  पंजीकरण की सुविधा सरल और पारदर्शी है। प्रवक्ता ने फरीदाबाद के स्थानीय कारीगरों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपनी कला एवं उत्पादों को इस मेले में प्रदर्शित करने हेतु पंजीकरण अवश्य कराएं। इच्छुक कारीगरों को निर्धारित श्रेणियों में आवेदन कर स्टॉल बुकिंग लिंक ([https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela/book-stall](https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela/book-stall))

पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

प्रवक्ता ने बताया कि अधिक जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग से संबंधित किसी भी सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति उप निदेशक, पर्यटन विभाग श्री चरण लाल (मो. 94673-40875) पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?