एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना, में 25 व 26 सितम्बर को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के तहत, विधि विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मेडिएशन प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, के विधि संस्थान के चतुर्थ वर्ष की छात्राएं विजेता रही। इस महोत्सव में पूरे देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से पच्चीस से अधिक टीमों ने भाग लिया। विधि संस्थान से भाग लेने वाली टीम में क्लाइंट की भूमिका निभाते हुए पर्ल, काउंसल की भूमिका में गुंजन एवं मीडिएटर की भूमिका में सिया ढींगरा ने विजयी स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विधि संस्थान की निदेशिका प्रो. सुशीला देवी चौहान ने छात्राओं को बधाई दी और इस तरह आगे बढ़ते रहने की शुभाशीष दी। विधि संस्थान के उप निदेशक डॉ रमेश सिरोही ने कहा कि विधि संस्थान को सदैव अपने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मोके पर डॉ मनजिंदर गुल्यानी सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।