न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र 4 अगस्त। हरियाणा पबलिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मितल ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का ओर बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार करने पर फोकस किया जाएगा। इस प्रचार-प्रसार के तरीके में आधुनिक साधनों का भी प्रयोग किया जाएगा ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी पहुंच सके। जब लोगों के पास जानकारी होगी तभी योजनाओं का फायदा आमजन उठा सकेंगे। चेयरमैन रॉकी मितल ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी प्रणालीसे कार्य कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू की गई है और प्रदेश में हरियाणा एक हरियाणवी एक तथा सबका साथ-सबका विकास जैसी नीतियों को आधार मानकर कार्य किए जा रहे है। इस सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम कर रहे है। यह विभाग सरकार का प्रचार-प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम है। इस विभाग के अधिकारियों के माध्यम से सरकार की नीतियों को ओर बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाया जाएगा, इसलिए प्रथम चरण में 7 जिलों के डीआईपीआरओ और एआईपीआरओ के साथ एक बैठक 5 अगस्त को पिपली पैराकीट के सभागार में होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला, युमनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल के डीआईपीआरओ और एआईपीआरओ भाग लेंगे। इन सभी अधिकारियों को अप डू डेट करने के साथ-साथ सरकार की नीतियों को ओर बेहतर ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। इस विभाग में विभागीय भजन मंडली और ड्रामा पार्टी के कलाकार गीतों, रागनियों और नाटकों के माध्यम से सरकार की नीतियो ंको जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। इसके अलावा सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों से सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।