Home Kurukshetra News श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई गई

श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई गई

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लाजपत छात्रावास में शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। लाजपत छात्रावास में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, तथा भारत माता की चित्रवेदी पर कार्यक्रम अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि पंकज चौहान, सुधा चौहान तथा मुख्य वक्ता सतीश शास्त्री, छात्रावास संरक्षक राजकुमार राणा, वरिष्ठ पर्यवेक्षक अरुण कौशिक, प्रिंस चौधरी, बबली कुमार, अमन कुमार ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रावास संरक्षक राजकुमार राणा ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का परिचय करा कर स्वागत किया।मुख्य वक्ता सतीश शास्त्री ने बताया कि भगत सिंह में बाल्यकाल से ही देश भक्ति के गुणों का पूर्ण समावेश था। उन्होंने आगे बताया कि सभी छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य अनिल मदान ने छात्रों को आशीर्वाद देकर कहा कि देश सेवा सीमा पर जाकर ही नहीं होती है। अपने अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम तथा ईमानदारी से कार्य करके भी देश सेवा की जा सकती है। हमें उसे अपने जीवन काल में अपनाकर देश की समृद्धि के लिए और अपनी उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?