प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाल अधिकारों को नई दिशा मिली – सतीश कौशिक
मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में जिले में बाल कल्याण कार्यों को मिली गति – पं. लोकेश शर्मा
बच्चों का संरक्षण और कल्याण समाज की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी – सतीश कौशिक
सीडब्ल्यूसी और जेजेबी के नए सदस्यों ने ग्रहण किया कार्यभार
जिला बाल कल्याण समिति के नए पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक। जिला बाल कल्याण समिति (CWC) और किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के नव नियुक्त सदस्यों ने आज रोहतक स्थित कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता एडवोकेट सतीश कौशिक ने की, जिन्होंने सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन के रूप में कार्यभार संभाला। उनके साथ एडवोकेट आशा रानी चावला और एडवोकेट विकास अत्री ने सीडब्ल्यूसी सदस्य पद, जबकि एडवोकेट आशा शर्मा और एडवोकेट सुमित हुड्डा ने जे जे बी सदस्य पद की शपथ ली।
जिला सह-मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में बाल कल्याण के लिए नीतिगत सुधार और जमीनी कार्य तेज़ गति से हो रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा, पुनर्वास और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
चेयरपर्सन एडवोकेट सतीश कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में बच्चों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्हीं की प्रेरणा से हम भी जिले में बाल अधिकारों के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे।
अजय बंसल, कोषाध्यक्ष भाजपा हरियाणा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा हर समाज की नैतिक और सामाजिक ज़िम्मेदारी है। यदि हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित, शिक्षित और समर्थ बनाना चाहते हैं, तो बाल कल्याण के प्रयासों में समाज, प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व को मिलकर काम करना होगा।
सीडब्ल्यूसी सदस्य एडवोकेट आशा रानी चावला ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के हितों की रक्षा और उनका पुनर्वास एक संवेदनशील विषय है। हमारा प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले। बाल अधिकारों की रक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से भी होती है। समिति पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से कार्य करेगी।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
अजय बंसल (कोषाध्यक्ष, भाजपा हरियाणा), राज शर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेता), प्रतिभा सुमन (पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग हरियाणा), डॉ. सुरेश नांदल (वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी), पंकज भारद्वाज (भाजपा नेता), विर सिंह हुड्डा (वरिष्ठ भाजपा नेता), विक्की राठौड़ (जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा), जोशना रोहिल्ला (प्रदेश पदाधिकारी, महिला मोर्चा भाजपा हरियाणा), पं. लोकेश शर्मा (जिला सह-मीडिया प्रभारी, भाजपा रोहतक) सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर सभी ने बाल अधिकारों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए सामूहिक सहयोग और सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।