Home Karnal news महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में मनाया दीपावली पर्व

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में मनाया दीपावली पर्व

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में फैस्टिवल सीजन में छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा दीपो के पर्व दीपावली के उपलक्ष्य पर दिवाली फेस्ट 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में एमएचयू अधिकारी, वैज्ञानिकगण, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण निदेशक डॉ. रंजना गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया ।माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि दीपो का पर्व अंधकार पर प्रकाश ओर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। जो हमारी संस्कृति का प्रतीक है। इस कार्यक्रम का मुख्य प्रसंग था, उद्यान हमारी विरासत में, इसे हमारी संस्कृति और त्योहारों से जोड़ते हुए प्रदर्शनी और अन्य  गतिविधियों रंगौंली, प्रदूषण मुक्त दीवाली पर जागरूकता के साथ आयोजन किया गया। दीपावली केवल एक त्यौहार नहीं है बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो कि भारत और दुनियाभर के परिवारों ओर समुदायों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व  न केवल हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को समझने में मदद करता है साथ ही समाज में सकारात्मकता फैलाने का अवसर भी प्रदान करता है। इस पवित्र त्यौहार पर छात्रों को भारतीय परंपरा, जीवन मूल्यों और उत्सव के वास्तविक अर्थ को जानने का अवसर प्रदान करते है। उन्होंने विद्यार्थियों सहित सभी से आह्वान किया कि दीपावली पर्व पर्यावरण, अनुकूल सजावट चुनकर, ग्रीन आतिशबाजी का उपयोग करके और जरुरतमंदों की मदद करके, जिम्मेदारी से दीवाली पर्व मनाए। क्योंकि त्यौहार हम सबको हर जगह खुशी और सदभाव फैलाने के लिए प्रेरित करते है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें सभी ने काफी सराहा। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगाए। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अजय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. विजयपाल यादव, समस्त फैकल्टी सदस्य एवं सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?