एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से वर्ल्ड इनोवेशन डे के अवसर पर माइक्रो प्लास्टिक इनोवेशन, कनवर्टिंग थ्रेट्स इन टू ऑप्रचुन्यूटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इनोवेशन एंबेस्डर डॉ मनमीत कौर मुख्य वक्ता रही। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व आईसीसी कनवीनर विवेक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
डॉ मनमीत कौर ने कहा कि आज माइक्रो प्लास्टिक पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य के लिए बडा खतरा बन चुका है। लेकिन नवाचार के माध्यम से इस खतरे को एक बडे अवसर में बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि कैमिकल रिसाइकलिंग, थ्रमो कैमिकल कंवर्जन तथा बायो डिग्रेडेशन से माइक्रो प्लास्टिक को एक लाभदायक वस्तु में तब्दील कर सकते है।
डॉ सुरिंद्र कौर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को न केवल अकादमिक ज्ञान देना है, बल्कि उन्हें सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान के लिए इनोवेटिव थिकिंग के साथ सशक्त बनाना है।
आईसीसी कनवीनर विवेक ने छात्राओं को इस क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता का उपयोग करके और स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता, नेहा ठाकुर, हर्ष शर्मा, विवेक, डॉ प्रियंका, निधि ने सहयोग दिया।