Home Kurukshetra News पीएम स्वनिधि योजना में अब 15 से 50 हजार तक मिलेगा ऋण, आवेदन शुरू – महाबीर प्रसाद

पीएम स्वनिधि योजना में अब 15 से 50 हजार तक मिलेगा ऋण, आवेदन शुरू – महाबीर प्रसाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

 रेहड़ी संचालक कन्हैया साहिब चौक स्थित निगम कार्यालय के कमरा नंबर चार से करवा सकते है आवेदन

नगर निगम क्षेत्र में 15630 रेहड़ी संचालक पंजीकृत, पहले 10960 को मिला था ऋण

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। शहर के रेहड़ी व फड़ी संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। कई माह से बंद पड़ी प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना को केंद्र सरकार ने फिर शुरू कर दिया है। योजना के तहत ऋण देने के लिए आवेदन शुरू हो गए है। इस बार योजना की ऋण राशि को पहले की अपेक्षा बढ़ा दिया गया है। आवेदन कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर चार में योजना का लाभ लेने के लिए संपर्क कर सकता है। यह जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत अपना काम बढ़ाने के लिए रेहड़ी, फड़ी व अन्य जरूरतमंद विक्रेताओं को अब पहला ऋण 15 हजार रुपये, दूसरा 25 हजार और तीसरा ऋण 50 हजार रुपये दिया जाएगा। पहले यह राशि 10 हजार, 20 हजार व 50 हजार रुपये थी। योजना का लाभ लेने के लिए रेहड़ी व फड़ी विक्रेता कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर चार में संपर्क कर सकते है। इसके अलावा यहीं पर लोक कल्याण मेला (शिविर) लगाया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण, स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए एफएसएसएआई के सहयोग में स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, बीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकरण, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी दी जा रही है। सभी रेहड़ी व फड़ी विक्रेताओं से अपील है कि वह लोक कल्याण मेले में आकर अपना पंजीकरण कराएं और ऋण लेने के लिए आवेदन करें।

15630 रेहड़ी संचालक पंजीकृत, पहले 10960 को मिला था लोन –

निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम में 15630 रेहड़ी संचालक पंजीकृत हैं। पिछली बार 10960 रेहड़ी व फड़ी संचालकों को इस योजना का लाभ मिला था। योजना का लाभ लेने के लिए रेहड़ी संचालकों को इसका इंतजार था। अब उनके लिए अपने कार्य को बढ़ाने का फिर से रास्ता खुल गया है। पहली बार आवेदन करने वालों को अब 15 हजार रुपये ऋण मिलेगा। पहले जिन रेहड़ी संचालकों ने ऋण लिया था और उन्होंने उसे ऋण को चुका दिया है, वे अब 25 हजार रुपये ऋण ले सकते है।

ऋण लेने के लिए यह दस्तावेज व पात्रता जरूरी –

– आवेदनकर्ता रेहड़ी संचालक होना चाहिए।

-आधार कार्ड होना आवश्यक है।

– नगर निगम क्षेत्र में किसी बैंक में खाता होना चाहिए।

– बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

– आवेदन किसी भी सीएससी से किया जा सकता है।

– कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर चार में यह आवेदन नि:शुल्क होगा ।

बढ़े हुए ऋण की मिलेगी सुविधा –

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद एवं टीएफआई गोपाल बक्शी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब पहली बार आवेदन करने वाले को 15 हजार रुपये का ऋण मिलेगा। इस ऋण को चुकता करने के बाद दूसरी बार में 25 हजार रुपये का ऋण व उसे चुकता करने के बाद 50 हजार रुपये का ऋण के लिए आवेदक पात्र होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?