Home haryana समाधान शिविर की शिकायतों का अविलंब हो निवारण : एडीसी

समाधान शिविर की शिकायतों का अविलंब हो निवारण : एडीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने सुनी जन समस्याएं

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके  त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं के आवेदनों को लंबित न रखा जाए और न ही उनके समाधान में कोई देरी की जाए।

एडीसी ने बताया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की शिकायतों का निवारण करते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे समाधान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याओं का निवारण कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करें और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। समाधान शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, अवैध कब्जा, आधार कार्ड व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें आई, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया दिया गया। वहीं लंबित रहीं शिकायतों पर जल्द कार्रवाई कर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?