Home Kurukshetra News स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैः डॉ. रजनी

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैः डॉ. रजनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि आईआईएचएस में पोषण माह मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आईआईएचएस के होम साइंस विभाग द्वारा बुधवार को पोषण माह मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया इसका उद्देश्य छात्रों और समुदाय में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम में डॉ. रजनी गोयल, विभागाध्यक्ष, होम साइंस विभाग ने कहा कि यह अभियान लोगों को दैनिक जीवन में पौष्टिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और इसका आधार संतुलित आहार है।”विशेष व्याख्यान आईआईएचएस की पूर्व छात्रा व सिग्नस अस्पताल, कुरुक्षेत्र की डायटीशियन सृष्टि गोयल, ने “हॉर्माेन और आंतः क्यों आईबीएस महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है” विषय पर विस्तार से बताया। अपने व्याख्यान में उन्होंने हॉर्माेन और आंत स्वास्थ्य के बीच संबंध और महिलाओं में आईबीएस अधिक होने के कारणों को समझाया। साथ ही, आहार और जीवनशैली से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी दिए।कार्यक्रम का समापन श्रीमती मंजू नरवाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रो. अश्विनी कुश, डॉ. विनीत कुमार, और डॉ. रितु सैनी, डॉ. आर. के. सूदन, डॉ. शशि, डॉ. पूनम, डॉ. आनंद, डॉ. सतीश, डॉ. रामचंद्र और डॉ. वीर विकास भी उपस्थित थे।बाक्सछात्रों के लिए तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईंडॉ. रजनी गोयल ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों के लिए तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोषण जागरूकता पर स्किट प्रतियोगिता, पोषण और स्वास्थ्य पर कविता पाठ, और पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर पोस्टर/लीफलेट प्रतियोगिता। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। निर्णेताओं ने छात्रों की रचनात्मकता, उत्साह और पोषण जागरूकता की सराहना की। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें प्रो. अश्विनी कुश, डॉ. विनीत कुमार, और डॉ. रितु सैनी शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?