एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद द्वारा “भारत को जानो” राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहाबाद मारकंडा में किया गया, जिसमें हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 57 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 28 जूनियर तथा 29 सीनियर टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
गीता निकेतन आवासीय विधालय, कुरुक्षेत्र से कुल चार विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में कृतिका एवं विनायक जबकि सीनियर वर्ग में तेजस ढांडा और नवल बंसल ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
हर्ष का विषय है कि गीता निकेतन अकादमी की जूनियर एवं सीनियर दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम गर्व से ऊँचा किया। विजेता टीमों का चयन अब ज़ोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विद्यालय प्राचार्य श्री नारायण सिंह जी ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।