Home Kurukshetra News राज्पाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव की महाआरती का किया शुभारंभ

राज्पाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव की महाआरती का किया शुभारंभ

by ND HINDUSTAN
0 comment

राज्यपाल ने ब्रहमसरोवर पर 1 दिसंबर तक जलने वाली दिव्य गीता ज्योति का किया शुभारंभ

षडदर्शन साधु समाज के संतो ने लिया महाआरती में भाग

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2025 में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सांय कालीन महाआरती का शुभारंभ किया। गीता महोत्सव की इस आरती से ब्रह्मïसरोवर की पूरी फिजा भक्ति रस में डूब गई। इसके साथ ही राज्यपाल राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने ब्रहमसरोवर पर 1 दिसंबर तक जलने वाली दिव्य गीता ज्योति का भी शुभारंभ किया।
अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2025 में शनिवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से ब्रह्मïसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांय कालीन आरती का आयोजन किया गया। महोत्सव के पहले दिन राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने जहां मंत्रौच्चारण के बीच परंपरा अनुसार महाआरती में भाग लिया और पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन भी किया। इस महाआरती में षडदर्शन साधु समाज से महंत बंसीपुरी महाराज, महेश मुनी महाराज, पीठाधीश्वर पंडित सतपाल शर्मा, हरिओम परिवाजक, स्वामी ज्ञानेश्वर दास महाराज, लक्ष्मी नारायाण पूरी सहित अन्य संतों ने भी भाग लिया और पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया। इस कार्यक्रम से पहले केडीबी की तरफ से प्रसिद्घ कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर ब्रह्मïसरोवर के वातावरण में भक्ति रस घोल दिया।
ब्रह्मïसरोवर की सांय कालीन आरती में पंडित बलराम गौतम, सोमनाथ शर्मा, अनिल गौतम, रोहित कौशिक, रूद्र गौतम ने आरती करवाई और मंत्रोच्चारण का जाप किया। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि ब्रह्मïसरोवर की आरती से पर्यावरण शुद्घ होता है। यह एक आदि भौतिक, आदि दैविक एवं अध्यात्मिक दृष्टिï के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक दृष्टिï से भी एक सिद्घ समग्र एवं समन्वित उपक्रम है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को भी स्वच्छ और सुदंर बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिस घर, मोहल्ले, शहर और प्रदेश में स्वच्छता होगी, वहां के नागरिक स्वस्थ होंगे और स्वस्थ व्यक्ति देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकेगा।
इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व सीईओ केडीबी पंकज सेतिया ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डा. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी, जितेंद्र अहलावत, हरमेश सिंह, प्रधान गुरनाम सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?