Home Chandigarh उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, पं. राम गोपाल नौटियाल को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, पं. राम गोपाल नौटियाल को किया गया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । उत्तराखंड राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज उत्तरकाशी विकास परिषद द्वारा उत्तराखंड रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सभी माननीय सदस्यों ने राज्य आंदोलन में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान सुनील पयाल, उपाध्यक्ष भरत सिंह रमोला, महासचिव सिद्धार्थ राणा, उप-सचिव संजय नौटियाल, कोषाध्यक्ष बलीराम पैन्यूली, संस्थापक  चन्द्रभूषण बिजल्वाण, संरक्षक ईश्वरी दत्त बिजल्वाण गया प्रसाद मिश्रा, चिन्तामणि जोशी, मस्त राम नौटियाल, रोशन जगूडी, उत्तराखंड आन्दोलनकारी राम गोपाल नौटियाल मौजूद थे।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उत्तराखंड में आई विभिन्न आपदाओं में दिवंगत हुए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। परिषद के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष का यह सफर संघर्ष, त्याग और विकास की निरंतर कहानी है।

इस अवसर पर उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी पंडित राम गोपाल नौटियाल को सम्मानित किया गया। पंडित राम गोपाल नौटियाल ने अपने संबोधन में राज्य निर्माण के इतिहास और भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं से आग्रह किया कि वे राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विरासत को सहेजते हुए राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?