राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा से मिलकर जताया आभार
एनडी हिन्दुस्तान
अम्बाला । प्रख्यात समाजसेवी, उद्योगपति और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुशील गोयल (पानीपत वाले) को कार्तिकेय शर्मा द्वारा भारत सरकार के दूरसंचार विभाग में एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर शर्मा परिवार का आभार व्यक्त किया। सुशील गोयल ने चंडीगढ़ स्थित राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सुशील गोयल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में दूरसंचार क्षेत्र देश के विकास की रीढ़ बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए वे अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि देश के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और विश्वसनीय संचार सेवाएं उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बीच की डिजिटल खाई समाप्त हो सके।
अम्बाला की मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने सुशील गोयल को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और सुशील गोयल ने भी मेयर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश गौड़ और डिंपल मलिक भी उपस्थित रहे। दोनों ने सुशील गोयल को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गोयल की ईमानदारी, अनुभव और समाजसेवा की भावना से दूरसंचार क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा आएगी, जिससे देश के विकास में और तेजी आएगी।