Home haryana क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

by ND HINDUSTAN
0 comment

सांपला टोल प्लाजा पर जिला प्रशासन, भाजपा एवं समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

टोल प्लाजा से रोहतक तक काफिले में शैफाली वर्मा जिंदाबाद के नारे रहे गुंजायमान

सर्किट हाऊस पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार की ओर से खिलाड़ी व परिजनों का किया स्वागत

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शैफाली वर्मा का किया स्वागत

डीसी सचिन गुप्ता ने क्रिकेटर शैफाली वर्मा के घर पहुंचकर परिजनों का किया सम्मान

शैफाली वर्मा व उनके पिता ने भव्य स्वागत प्रबंधन के लिए डीसी सचिन गुप्ता का जताया आभार

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल व उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्थानीय सर्किट हाऊस में क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा तथा परिजनों का सरकार की ओर से मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सचिन गुप्ता ने क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 12 नवंबर को शैफाली वर्मा से मिलेंगे। शैफाली वर्मा के परिजनों दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा, चाचा बिन्दर, भाई साहिल भी मौजूद रहे।

शैफाली वर्मा ने देश व प्रदेश का नाम किया रोशन
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतकर तिरंगे के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। सभी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वालों में हमेशा हरियाणा के खिलाड़ी आगे रहते है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने विश्वकप के मुकाबलों के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश व प्रदेश के लिए गौरव का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की इस जीत ने न केवल युवाओं बल्कि बुजुर्गों की नसों में भी रक्त के संचार को गति दी है। उन्होंने शैफाली वर्मा को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शैफाली वर्मा के साथ खड़ा रहकर उन्हें हौसला दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज वे विश्वकप में मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाई है।

वर्तमान सरकार खिलाडिय़ों को दे रही बेहतर सुविधाएं

कृष्ण कुमार ने बेदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व की सरकारें खिलाडिय़ों को पदक जीतने के उपरांत सम्मानित करती थी, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा अंतर्राष्टï्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को भी नकद राशि दी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा स्टेडियम में प्रवेश करने वाले हर खिलाड़ी का बीमा करवाया है तथा उनकी डाइट में बढौतरी की है। सरकार द्वारा प्रदेश में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है तथा अंतर्राष्टï्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का खेल नीति के अनुसार नकद ईनाम व रोजगार देकर उनके भविष्य को सुरक्षित कर रही है।

शैफाली वर्मा ने जीत का श्रेय दिया परिजनों को
क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने विश्वकप में प्राप्त विजय का श्रेय परिजनों को देते हुए कहा कि उनके माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वकप के मैचों के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत एवं शांतचित से खेल खेला। उन्होंने विश्वकप मैचों में रणनीति के तहत बल्लेबाजी व गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद उनके हौसले और बुलंद हुए तथा उनमें जीत के प्रति नए जोश का संचार हुआ।
शैफाली वर्मा ने कहा कि फाइनल मैच के दौरान धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की तथा गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण समय पर पर दो विकेट झटक कर देश के लिए विश्वकप जीतने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलकर टीम की सभी खिलाडिय़ों को अत्यंत खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने टीम की खिलाडिय़ों के साथ अपने व्यस्त समय में से दो घंटे का समय व्यतीत किया तथा खिलाडिय़ों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों का आह्वïान किया कि वे कड़ी मेहनत एवं दृढ़ निश्चय करके जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।

शैफाली वर्मा खुली जीप में सवार होकर शहर से होती हुई पहुंची घर
– शहर में अनेक स्थानों पर खिलाड़ी का किया गया अभिनंदन
इसके उपरांत क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई खुली जीप में सवार होकर शहर से गुजरते हुए घर पहुंची। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, खिलाड़ी के दादा संतलाल व भाई साहिल भी खिलाड़ी के साथ खुली जीप में सवार होकर नागरिक अभिनंदन में शामिल हुए। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय पहुंचने पर युवा नेता हिमांशु ग्रोवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शैफाली वर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया तथा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। खिलाड़ी को गदा भेंट की गई। क्रिकेट खिलाड़ी के घर पहुंचने पर शैफाली वर्मा का शहरवासियों ने फूल-मालाओं से नागरिक अभिनंदन किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?