Home Chandigarh पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नायब सैनी सरकार ‘समृद्ध किसान’ के मूल मंत्र को साकार कर रही है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नायब सैनी सरकार ‘समृद्ध किसान’ के मूल मंत्र को साकार कर रही है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment



भाजपा ने किसानों का सम्मान किया : बड़ौली

पीएम-किसान सम्मान निधि से हरियाणा के 15 लाख 82 हजार किसान हुए लाभान्वित : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने पर पीएम मोदी का जताया आभार

एन डी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़, 19 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि किसान और महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उनका जीवन स्तर सुधरे यही भाजपा का संकल्प है। श्री बड़ौली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना लागू करना अन्नदाताओं को सशक्त करने की दिशा में पीएम मोदी का महत्वपूर्ण कदम है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इससे देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसान व हरियाणा के 15 लाख 82 हजार किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘समृद्ध किसान’ के मूल मंत्र को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में समृद्ध किसान, समृद्ध भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। भाजपा सरकार ने ही किसान बीमा सम्मान निधि और किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजना किसानों को दी। आज किसान मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के समय तो कमिशन खोरी का बोलबाला था। गरीब लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि खुद राजीव गांधी ने भी स्वीकार किया था कि एक रुपया केंद्र से भेजते हैं तो गरीब लोगों तक 10 पैसा पहुंचता है। श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार में हर पात्र व्यक्ति कि पूरा पैसा पहुंच रहा है। भाजपा सरकार ने बिचौलियों को खत्म करने का काम किया है। 
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी व नायब सैनी सरकार ने किसानों के चेहरे पर मुसकान लाने का काम किया है। आजादी के बाद यदि किसी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है तो वह भाजपा सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसान को मज़बूत, सशक्त और खुशहाल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा के किसानों को फसलों में नुकसान होने पर भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जा रहा है और सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। 
श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाण देश का पहला राज्य जहां किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। नायब सैनी सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। महिलाएं, किसान सशक्त और समृद्ध बनें इसको ध्यान में रखकर नायब सैनी सरकार लगातार योजनाएं बनाकर उनको लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर व्यक्ति का जीवन स्तर लगातार सुधर रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?