Home Kurukshetra News केयू न्यूज़ लैटर शैक्षणिक और हरियाणा संस्कृति को जन -जन तक पहुंचाने का माध्यमः प्रोफेसर राकेश कुमार

केयू न्यूज़ लैटर शैक्षणिक और हरियाणा संस्कृति को जन -जन तक पहुंचाने का माध्यमः प्रोफेसर राकेश कुमार

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा संस्कृति को समर्पित हरियाणा पैवेलियन को रेखाकिंत करते केयू न्यूजलैटर के 9वें अंक का विमोचन

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया के संपादन में केयू न्यूज लैटर के नौवे अंक का विमोचन डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर राकेश कुमार ने बुधवार को किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर राकेश कुमार ने कहा कि केेयू न्यूज लैटर एक ओर विश्वविद्यालय की तमाम शैक्षणिक गतिविधियों का प्रसार-प्रचार कर रहा है वही दूसरी ओर हरियाणा की सुदृढ़ संस्कृति, सभ्यता और पवित्र गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का सफल कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केयू न्यूज लैटर के एडिटर इन चीफ प्रो. महासिंह पूनिया और उनकी संपादकीय टीम के साथ उन सभी विद्यार्थियों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है।इस अवसर पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने बताया कि केयू न्यूज लैटर के दिसंबर मास के अंक में विशेषतौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन-2025, केडीबी द्वारा संचालित अंतरार्ष्टीय गीता जयंती पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा संचालित हरियाणा पैवेलियन को स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पैवेलियन में संस्थान द्वारा संचालित ‘मीडिया चौपाल ’ के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति, पवित्र गीतों के संदेशों, आत्म निर्भर भारत को आगे बढ़ाते विभिन्न विभागो एवं संस्थानो के द्वारा लगाएं गये स्टॉलो का प्रचार-प्रसार किया गया है। न्यूजलेटर के विमोचन अवसर पर केयू न्यूज लैटर एडिटोरियल टीम के सदस्य डॉ. अभिनव, डॉ. तपेशकिरण, डॉ. प्रदीप कुमार, अमित जागड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?