एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार गृह विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार को 19 दिसम्बर, 2025 से आगामी तीन वर्षों के लिए गृह विज्ञान विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि डॉ. देवेन्द्र कुमार केयू एकेडमिक काउंसिल तथा फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस के सदस्य होंगे तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष भी होंगे। डॉ. देवेंद्र कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रदत्त विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा विभाग के शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास करेंगे।