Home Kurukshetra News प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के साथ कर रही है छल : राव नरेंद्र सिंह

प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के साथ कर रही है छल : राव नरेंद्र सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का दिया कार्यकर्ताओं को न्यौता

बोले : हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति हो रही तेजी से मजबूत

नैशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम युवाओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता के रूप में देगा आगे बढ़ने का मौका

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी के आवास पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। उन्होंने बूथ स्तर को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आने वाले महीनों की राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया गया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति तेजी से मजबूत हो रही है और जल्द ही जनहित मुद्दों पर बड़े अभियान शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के संपर्क में रहने का आह्वान किया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली को भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनआंदोलन बताते हुए कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) भर्ती में 613 पदों में से केवल 151 उम्मीदवार पास किए जाने पर सरकार की परीक्षा प्रणाली और नीयत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 3 हजार से अधिक पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्तियों को अधूरा छोड़कर युवाओं के साथ छल कर रही है। राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस टीवी पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं की नई टीम बना रही है। नैशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किया जा चुका है, जिससे युवाओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और आम लोगों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर चेयरमैन सुरजीत राणा, डॉ. मुनीश परवेज राणा, सुरेश चौधरी, जयपाल मान, विक्रमजीत चट्टा, विशाल चट्टा, जतिन, पाला राम मंजूरा, अरुण पंजाबी, आनंद मालिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?