माइक्रोसॉफ्ट का एशिया का सबसे बड़ा निवेश भारत में
पीएम–नडेला चर्चा में एआई सहयोग पर फोकस
भारत को उभरता वैश्विक एआई हब बताया
युवाओं में एआई नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
एनडी हिन्दुस्तान ।
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से चर्चा के बाद कंपनी के एशिया के अब तक के सबसे बड़े निवेश को भारत में होने का स्वागत किया। पीएम ने कहा कि एआई को लेकर दुनिया भारत से उम्मीद रखती है और यह निवेश देश की तकनीकी नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत के युवा इस मौके का फायदा उठाकर नवाचार को तेज करेंगे और एआई की शक्ति से बेहतर भविष्य गढ़ेंगे। यह कदम भारत को वैश्विक एआई केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।