दिल्ली महारैली में थानेसर से बड़ा जुटान
अरोड़ा बोले,प्रदेश सरकार वोट चोरी से बनी
राहुल गांधी के सवालों पर सरकार की चुप्पी पर निशाना
लोकतंत्र व संविधान बचाने की लड़ाई का दावा
कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह
एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में थानेसर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में बनी सरकार वोट चोरी का परिणाम है और संसद में राहुल गांधी के सवालों के जवाब से बचना लोकतंत्र के लिए खतरा है। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस संविधान और प्रजातंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह देखा गया। बैठक में अनेक स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।