गुरुवार सुबह NIA की बड़ी रेड
200 पुलिसकर्मी व कमांडो शामिल
टेरर फंडिंग व दिल्ली ब्लास्ट लिंक की जांच
डिजिटल डिवाइस, बैंक रिकॉर्ड बरामद
अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की संभावना
एनडी हिंदुस्तान
हजारीबाग। गुरुवार सुबह NIA ने हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र में शाहनवाज के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। ऑपरेशन में लगभग 200 पुलिसकर्मियों, CRPF और कमांडो टीम को तैनात किया गया। शाहनवाज पर टेरर फंडिंग मॉड्यूल से जुड़े होने और दिल्ली ब्लास्ट मामले में संभावित लिंक की जांच के बाद एजेंसी ने यह रेड प्लान की। छापे के दौरान इलाके को पूरी तरह सील किया गया और घर के अंदर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल डेटा, बैंक लेनदेन और संदिग्ध दस्तावेज़ जब्त किए गए। एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि शाहनवाज के जरिए किस चैनल से फंडिंग पहुंचाई गई और किन नेटवर्कों से संपर्क था। NIA अधिकारियों ने बताया कि रेड के दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल सुराग मिले हैं, जिनका विश्लेषण जारी है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जांच टीम ने संकेत दिया कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई संभव है।स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूरे अभियान में लगातार समन्वय कर रही हैं।