संगठन को दी 2.5 लाख की रुपये देने की घोषणा
दिया आश्वासन : एचएमआरए की सभी महत्वपूर्ण मांगों को रखेंगे गंभीरता से सरकार के सामने
एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। हरियाणा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के सम्मेलन का भव्य आयोजन अम्बाला में किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विधायक असीम गोयल ने किया। उन्होंने सम्मेलन के मंच से संगठन को 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही आश्वासन दिया कि एचएमआरए की सभी महत्वपूर्ण मांगों को वे गंभीरता से सरकार के सामने रखेंगे और इस विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी बात करेंगे। यह सम्मेलन एनजेडसीसी के नेतृत्व में संयुक्त समन्वयक अरविंदर शर्मा तथा एनएफएसआरयू की टीम में विशाल शर्मा, संत कुमार और दीपक के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष प्रीतम भारद्वाज, राज्य सचिव आदित्य रावत, अंबाला अध्यक्ष सतनाम सिंह तथा महासचिव गौतम चड्ढा ने एचएमआरए के मानदंडों के पालन और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। करनाल इकाई के 150 से अधिक मेडिकल प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया। इकाई अध्यक्ष संजीत कुमार मिश्रा ने मेडिकल प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और अधिकारों पर विस्तृत रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, जम्मू, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से आए 1000 से अधिक मेडिकल प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया।बॉक्सराज्य सरकार के समक्ष रखी ये प्रमुख मांगें हरियाणा में बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए 2 एस प्रणाली लागू की जाए। बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 30,000 रुपये निर्धारित किया जाए। प्रदेश में दवाओं की कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाई जाए। आम जनता को राहत देने के लिए जीवन रक्षक दवाओं की कीमतें कम की जाए। सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने कहा कि मेडिकल प्रतिनिधि स्वास्थ्य तंत्र की अहम कड़ी हैं, इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।