Home Kurukshetra News नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट में देश के अलग-अलग शहरों से 16 आवेदकों ने दुकानें लेने के लिए दिखाई रूची : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट में देश के अलग-अलग शहरों से 16 आवेदकों ने दुकानें लेने के लिए दिखाई रूची : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

नाईट फूड स्ट्रीट में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसने के लिए 60 दुकानों का हो रहा निर्माण : मंत्री अनिल विज

लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से बन रही नाईट फूड स्ट्रीट का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाई जा रही नाईट फूड स्ट्रीट मार्केट में दुकानें लेने के लिए देश के अलग-अलग शहरों की फर्मों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। दुकानें अलॉट करने के लिए नगर परिषद द्वारा एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट के तहत आवेदन मांगे थे और अब तक 16 आवेदन नगर परिषद, अम्बाला सदर में प्राप्त हो चुके हैं।

विज ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट में सभी दुकानें अलॉट हो इसके लिए नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जा रही है और जल्द यह दुकानें अलॉट होगी।

उन्होंने कहा कि नाइट फूड स्ट्रीट में लजीज व्यंजन लोगों को खाने-पीने के लिए मिलेंगे और खान-पान का शौक रखने वाले लोग इन व्यंजनों को पूरा लुत्फ अंबाला छावनी में ही उठा सकेंगें। उन्होंने कहा यह मार्केट निर्माण के अंतिम चरणों में है जोकि जल्द तैयार होगी। नाइट फूड स्ट्रीट बनने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं लोगों के बीच यह मार्केट खासकर खान-पान शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पूरी मार्केट वातानुकूलित होगी और यहां कुल 60 दुकानें बनाई गई है। नाइट फूड स्ट्रीट में लोगों के बैठने के लिए कॉमन स्पेस का भी निर्माण किया जा रहा है तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए नाइट फूड स्ट्रीट के ठीक साथ पार्किंग सुविधा भी बनाई जा रही है। मार्केट की डेकोरेशन व ब्यूटीफिकेशन की जाएगी ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो। यहां पर ग्रेनाइट पत्थर का फ्लोर एवं अन्य प्रावधान भी किए गए हैं।

इसके अलावा नाइट फूड स्ट्रीट में ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। दुकानों से निकलने वाले वेस्ट खाद्य पदार्थों एवं पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट करने के बाद इस पानी को नाले में फेंका जाएगा। इससे नाले में भी गंदगी नहीं डलेगी।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड के साथ नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से दो चरणों में इसका निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है अब यहां दूसरे चरण का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?