एनडी हिन्दुस्तान
ओमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 29वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है। तीन देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मस्कट पहुंचे पीएम मोदी को यह सम्मान भारत–ओमान संबंधों को मजबूत करने में उनके अहम योगदान के लिए प्रदान किया गया।जॉर्डन और इथियोपिया की यात्रा पूरी करने के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी ओमान पहुंचे, तो यह सम्मान दोनों देशों के गहरे और भरोसेमंद रिश्तों का प्रतीक बनकर सामने आया। सम्मान समारोह मस्कट के अल बराका पैलेस में आयोजित हुआ, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा, व्यापार, CEPA, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारत–ओमान रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर दिया। यह सम्मान भारत और ओमान के बीच बढ़ते सहयोग और मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है।