Home Ambala News विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा – अनिल विज

सरकार ने विपक्ष की एक-एक बार का जवाब दिया- विज

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा, जबकि सरकार ने विपक्ष की एक-एक बार का जवाब दिया है।

विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थें। 

विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के औंधे मुंह गिरने और विपक्ष द्वारा कहा गया कि सही से जवाब नहीं दिया गया, के संबंध पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष की एक-एक बात का सरकार द्वारा जवाब दिया गया है और पूरा जवाब सुनने से पहले ही विपक्ष उठकर चला गया और वे भगौडे है क्योंकि प्रजातंत्र में बात को कहना भी होता है और सुनना भी होता है और विपक्ष बिना बात सुने ही हाउस छोडकर भाग गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?