जेएंडके सांबा क्षेत्र में 23 दिसंबर की रात सेना शिविर में हुई थी गोलीबारी
सेनानेशहीदको दीश्रद्धांजली
एनडी हिंदुस्तान/मयंक शर्मा
जम्मू।जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में स्थित सेना के एक शिविर में हुई गोलीबारी की घटना में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) मूल रुप से रियासी जिला वासी सुरजीत सिंह की मौत हो गई। यह घटना 23 दिसंबर की रात की है, जिसकी पुष्टि 24 दिसंबर को हुई। शुरुआती जांच में इसे आतंकी हमला नहीं माना गया है। सेना और स्थानीय एजेंसियां घटना के आंतरिक कारणों की जांच कर रही हैं।