इतिहास की भूलों पर मंथन की जरूरत बताई
अरावली में नए खनन पट्टों पर पूर्ण रोक के फैसले का समर्थन
पूर्व प्रदत्त पट्टों की समीक्षा एवं पुनर्विचार की बात
न्यायालय के निर्णय को राजनीति से जोड़ने पर विपक्ष की आलोचना
बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर गंभीर चिंता
1971 की “रणनीतिक चूकों” पर पुनर्विचार की जरूरत पर जोर
एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टों पर रोक के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष न्यायालय के फैसले को राजनीति से जोड़कर भ्रम फैला रहा है। विज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों पर चिंता जताई और 1971 के युद्ध से जुड़ी “राजनीतिक भूलों” का उल्लेख करते हुए कहा कि पीओके व रणनीतिक क्षेत्रों पर निर्णयात्मक कदम न उठाने का खामियाज़ा आज भी देश भुगत रहा है