Home Karnal news करनाल के बीचों-बीच बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का नाम रखा जाएगा अटल सेतु:-मनोहर लाल

करनाल के बीचों-बीच बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का नाम रखा जाएगा अटल सेतु:-मनोहर लाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल शहर में निर्माणाधीन विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

विकासात्मक परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। केन्द्रीय, ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल शहर के बीचों-बीच बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और आगामी दिसम्बर मास तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जैसे इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होगा, इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करके अटल सेतु रखा जाएगा। यह घोषणा मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल दौरे के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण करने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू होते हुए की।श्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम मीडिया को नव वर्ष की शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए वर्ष में नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेें। देश व प्रदेश के विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि करनाल में आज उनका मुख्य कार्यक्रम विदेश में रोजगार के लिये चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरण करना है। हरियाणा सरकार की यह एक अनूठी पहल है। इस पहल से युवाओं को बिना खर्चे के विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं दलालों से छुटकारा भी मिल रहा है और डोंकी जैसे गल्त रास्ते से भी युवा बचेंगे। ऐसी व्यवस्था उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा देश का अग्रणी प्रदेश है और जल्द ही विदेशों मेें 7600 युवाओं के लिए और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले लगभग 128 करोड़ रुपये से सेक्टर 13 व 14 के बीचो-बीच गुजरने वाले मार्ग पर बनाए जा रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और उसकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी परियोजना करनाल के सीईओ उत्तम सिंह ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गत 19 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था, तभी से यह कार्य तेज गति से चल रहा है और निर्धारित समय अवधि से पूरा करवाने का भरसक प्रयास जारी है तथा अब तक 60 से 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।केन्द्रीय मंत्री ने इसके बाद मुगल कनाल जिसका नाम अब कर्ण कनाल है, इसके फेज 2 व 3 के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर की सुंदरता व नगर निगम के स्रोतों को बढ़ाने की दिशा में बेहतरीन कार्य योजना तैयार करें। इसके अलावा फेज 4 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के बाद कर्ण कनाल के आगे के हिस्से को साफ पानी के लिये भी तैयार करने की योजना बनाएं।श्री मनोहर लाल ने कर्ण कनाल का निरीक्षण करने के उपरांत पुरानी अनाज मंडी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कमर्शियल प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस परियोजना को तेज गति से पूरा किया जाए, ताकि नगर निगम की आय के स्त्रोतों में बढ़ौतरी हो सके। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शक्ति कालोनी में 106 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन परियोजना का भी दौरा किया और प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस पर उपायुक्त ने बताया कि यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अपने अंतिम चरण में है। इस पर मनोहर लाल ने निर्देश दिये कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा हो जाए, तुरंत आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।इस अवसर पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, असंध के विधायक योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद करनाल प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, पार्षद संकल्प भंडारी तथा प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह, नगर निगम आयुक्त डा0 वैशाली शर्मा, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता धर्मवीर सिंह, स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?