युद्ध स्मारक की गैलरी में 1857 की क्रांति से संबंधित वस्तुएं की जाएंगी प्रदर्शित
दान देने वाले व्यक्ति का नाम व पता भी वस्तु के साथ होगा प्रदर्शित
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि आजादी की प्रथम लड़ाई 1857 की क्रांति में जिन वीर जवानों ने बहादुरी दिखाई और अपनी शहादत दी, उनको नमन करने के लिए अम्बाला कैंट में 22 एकड़ भूमि पर लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से एक विशाल युद्ध स्मारक का निर्माण करवाया जा रहा है।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बातचीत करते हुए कहा कि इस भव्य और विशाल स्मारक की गैलरी में 1857 की क्रंाति से संबंधित वस्तुएं जिनमें राईफल/बंदूक, पिस्टल, बंदूक की गोली (मस्कट कर्टरिज), वर्दी, तलवार, चाकू, बैज, मैडल, दस्तावेज, 1857 की क्रांति पर जारी हुई पोस्टल स्टैम्प, डाक टिकट, पत्र या पत्र व्यवहार, मूल रूप में कोई समाचार पत्र, उस दौर की पेंटिंग, कोई मानचित्र या अन्य कोई भी वस्तु जो 1857 की क्रांति से संबंधित हो इत्यादि प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या परिवार के पास उनके पूर्वजों की धरोहर के रूप में उपरोक्त विषय में से कोई भी वस्तु है तो वह सरकार का दे सकते है। सरकार उस धरोहर को संजोकर रखेगी तथा इसे उपरोक्त युद्ध स्मारक की गैलरी में देने वाले महानुभावों के नाम व पते सहित प्रदर्शित किया जाएगा। अगर कोई भी महानुभाव अपनी व उनके पूवर्जों की धरोहर को देना चाहते हैं तो वह मोबाईल नम्बर 9463437252, 9888009339 पर सम्पर्क कर सकता है तथा ई-मेल वारमेमोरियल92एटरेटजीमेलडाटकॉम पर पत्र व्यवहार कर सकता है।