Home haryana हरियाणा का यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा को और अधिक मजबूत बनाने का चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा का यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा को और अधिक मजबूत बनाने का चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment


कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने 25000 युवाओं की भर्तियों पर रोक लगाई, युवा चिंता ना करें, शपथ बाद में लूंगा, पहले नौकरी दूंगा : नायब सैनी

पूर्व विधायक भावी विधायक के लिए आशीर्वाद मांगे, यह भाजपा में ही संभव : नायब सैनी

भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु की नामांकन जनसभा को सीएम सैनी के अलावा भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भी संबोधित किया

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ /   नारनौंद । नारनौंद से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु की नामांकन जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बनाई हुई है। कांग्रेस की इस भर्ती रोको गैंग ने 25 हजार युवाओं की नौकरियों को लटकाने का काम किया है। सीएम सैनी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, 8 अक्टूबर को सरकार बनते ही सबसे पहला काम 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का किया जाएगा, इसके बाद ही मैं शपथ लूंगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि हरियाणा को और अधिक मजबूत बनाने का चुनाव है। उन्होंने नारनौंद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एकजुट होकर नारनौंद में कमल खिलाएं, नारनौंद के विकास और तरक्की की जिम्मेदारी मेरी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है, कांग्रेस के नेता आपस में ही उलझे हुए हैं और एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा में एक ही मंच पर भावी विधायक कैप्टन अभिमन्यू के समर्थन में पूर्व विधायक राम कुमार गौतम मौजूद है, यह भाजपा में ही संभव हो सकता है।

भाजपा से हिसाब मांगने वालों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपना हिसाब तो बताते नहीं कि उनकी सरकार में पर्ची और खर्ची के तहत कितनी नौकरियां लगी थी। कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकार में जो लिस्ट बनाई जाती थी उसमें से गरीब लोगों को दूर क्यों कर दिया जाता है। सीएम ने कहा कि मैने मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद जो भी कार्य किए एक-एक घंटे का हिसाब जनता को दिया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने 25000 पदों की भर्ती पर रोक लगवा दी है, लेकिन मैं वादा करता हूं कि 8 अक्टूबर को शपथ बाद में लूंगा, सबसे पहले 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा। रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद हुए नायब सैनी ने कहा कि आप लोगों का प्यार और जोश ने बता दिया है कि 8 अक्टूबर को नारनौंद में कमल खिल रहा है। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरते हुए कहा कि 5 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं बैठना है। घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित करना है।  

हिन्दुस्थान में सबसे बड़ी राजनीतिक क्रांति 2014 में आई और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें : डा. सतीश पूनिया

कांग्रेस सरकार में अराजकता का माहौल था और भ्रष्टाचार का तांडव होता था  : डा. सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हिन्दुस्थान में सबसे बड़ी राजनीतिक क्रांति 2014 में आई। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने देश की बागडौर संभाली। 2014 से लेकर 2024 तक भारत में और हरियाणा में गरीब का आंसू पोछने का काम भाजपा सरकार में पहली बार हुआ। डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सड़कों पर भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी भाजपा सरकार में मिली। हरियाणा में सड़कों का जाल बिछा है। अब कई घंटों का रास्ता कुछ घंटों में तय हो रहा है। भाजपा ने हरियाणा के विकास को गति दी, हरियाणा के भाईचारा को बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के गरीब और किसान को ताकत देने का काम किया है।  

डा. सतीश पूनिया ने रैली में कांग्रेस के अत्याचारों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के अत्याचारों को नई पीढी नहीं देखा, आपातकाल के समय नेताओं को जेलों में भरकर यातनाएं दी गई। उन्होंने कह कि कांग्रेस सरकार में अराजकता का माहौल था और भ्रष्टाचार का तांडव होता था।

भाजपा ने बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कराया : राम कुमार गौतम
पूर्व विधायक राम कुमार गौतम ने मंच से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यू के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। श्री गौतम ने रैली में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और सीएम सैनी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव किए हरियाणा का समान रूप से विकास कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित होने की राह पर आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है।

भाजपा सरकार में ही बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी लग सकतीः कैप्टन अभिमन्यू

भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु ने रैली में बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने हरियाणा की जनता को एहसास दिलाया है कि बिना पैसे दिए भी उनके बच्चों की नौकरी लग सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, परिवारवाद के चलते हरियाणा के लोगों को न्याय नहीं मिल पाया। कांग्रेस ने गरीबों से वोट ली लेकिन गरीबों को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाएं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की समृद्धि व सशक्तिकरण के लिए मजबूती से काम किया है। नामांकन रैली में राम कुमार गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सहित अन्य गणमान्य नेता भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?