Home Kurukshetra News मीडिया चौपाल में बेहतरीन कार्य करने वाले जनसंचार के विद्यार्थी सम्मानित

मीडिया चौपाल में बेहतरीन कार्य करने वाले जनसंचार के विद्यार्थी सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बांटे प्रशस्ति पत्र

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा स्थापित मीडिया चौपाल के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आज उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मीडिया संस्थान के निदेशक एवं विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, जिन्होंने पिछले कुछ समय में आयोजित हुए मीडिया चौपाल े कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस अवसर पर प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि मीडिया चौपाल एक ऐसा मंच है, जिसने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर वास्तविक मीडिया कार्यप्रणाली से रूबरू कराया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक उत्सव रत्नावली, अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव, स्वदेशी महोत्सव और हरियाणा पवेलियन के दौरान न केवल मीडिया प्रबंधन को संभाला, बल्कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को डिजिटल और पारंपरिक मीडिया के माध्यम से दुनिया भर में पहुँचाया।प्रो. पूनिया ने विशेष रूप से पंचकूला में हाल ही में संपन्न हुए स्वदेशी महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मीडिया चौपाल की टीम ने स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनता तक पहुँचाने में जो भूमिका निभाई, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की सोच है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रत्येक विद्यार्थी स्किल्ड हो और इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व क्षमता और पेशेवर कौशल विकसित करते हैं।उल्लेखनीय है कि मीडिया चौपाल के माध्यम से विद्यार्थियों ने न्यूज़ रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया कवरेज, वीडियो एडिटिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में सक्रिय कार्य किया है, जिसकी सराहना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी विभिन्न मंचों पर की जा चुकी है। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?