Home Kurukshetra News एक सकारात्मक गुण ही बनता है व्यक्ति की पहचानः डॉ नीरज

एक सकारात्मक गुण ही बनता है व्यक्ति की पहचानः डॉ नीरज

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-3 द्वारा मंगलवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज बातिश, एनएसएस डिप्टी कोऑर्डिनेटर, ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने “क्वालिटी सिग्नेचर अभियान” की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में अपनाई गई एक सकारात्मक गुणवत्ता जैसे ईमानदारी, अनुशासन या सेवा-भाव ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान बनती है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों से समाज के प्रति संवेदनशील रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर ने कहा कि इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों में आत्म-अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा, सामाजिक दायित्व, अनुशासन एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। “क्वालिटी सिग्नेचर अभियान” के अंतर्गत स्वयंसेवकों से आग्रह किया गया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक सकारात्मक गुणवत्ता को जीवनभर अपनाएं और उसे अपनी पहचान बनाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?